गीता कपूर, जिन्हें दुनिया ‘गीता मां’ के नाम से जानती है, न केवल बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर हैं, बल्कि उनकी स्टाइलिश उपस्थिति भी लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। 51 साल की उम्र में भी कुंवारी और सिंगल गीता अपनी पर्सनल लाइफ और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्होंने डांसिंग क्षेत्र में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई और कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ किया, साथ ही रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभाई।
हाल ही में गीता मां ने एक शानदार लाल साड़ी में अपनी अदाओं से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस साड़ी का फ्लोरल पैटर्न और प्लीट्स के साथ किया गया स्टाइलिंग बहुत ही खूबसूरत था। उन्होंने कंधे से गिरता गले वाला ब्लाउज पहना, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक हो गया। यह ऑफ-शोल्डर लुक उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। इसके साथ उन्होंने फ्लोरल जूलरी पहन कर साड़ी के साथ खूबसूरत तालमेल बैठाया। उनका रेड कलर की बड़ी फूल जैसे रिंग और सफेद मोती से सजी जूलरी का चयन बेहद शानदार था।
इसके अलावा, गीता मां का वेस्टर्न लुक भी किसी से कम नहीं था। उन्होंने पर्पल कलर की धोती स्टाइल स्कर्ट और एक साइड ऑफ शोल्डर कट वाला श्रग पहना था, जिस पर मल्टीकलर प्रिंटेड डिज़ाइन के साथ फूल भी बने हुए थे। उन्होंने रंग-बिरंगे मोतियों वाली जूलरी को चुना, जिसमें कई सारी माला और ड्रॉप ईयररिंग्स शामिल थे। पर्पल-सिल्वर ब्रेसलेट के साथ उनका लुक और भी खास लग रहा था। इस लुक को उन्होंने कर्ल किए हुए बालों और हल्फा पफी लुक के साथ पूरा किया।
गीता मां के दोनों लुक्स ने यह साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है, और स्टाइल कभी भी फैशन के साथ बदलता नहीं है। चाहे साड़ी हो या वेस्टर्न आउटफिट, गीता मां हर अवतार में अपने फैशन से सबको मंत्रमुग्ध कर देती हैं। उनका यह अनोखा अंदाज और आत्मविश्वास उन्हें न केवल उनके पेशेवर जीवन में बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी एक आदर्श बना देता है।